लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. वहीं राजस्थान की इन 13 सीटों को भी बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत ली थीं. इस लिहाज से 5वें चरण का चुनाव भी बीजेपी के लिए कड़ा इम्तिहान है.
Source: NDTV May 05, 2019 06:22 UTC