रतलाम / सोहेल ही हत्यारा, अश्लील वीडियो देख बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या, बहन की मदद से ठिकाने लगाई लाश - News Summed Up

रतलाम / सोहेल ही हत्यारा, अश्लील वीडियो देख बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या, बहन की मदद से ठिकाने लगाई लाश


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 12:10 PM ISTगुमराह करने के लिए बच्चे की तलाश में सोहेेल परिजन के साथ में घूमा भी, गिरफ्तार भाई-बहन 6 तक रिमांड परजिसे शहरभर में तलाश रहे थे और उसकी लाश घर से 15 फीट दूर वॉशिंग मशीन में पड़ी थीरतलाम. हाट की चौकी क्षेत्र में पांच साल के बालक की हत्या के मामले में आखिरकार शनिवार को पुलिस ने आरोपी का खुलासा कर दिया। जैसा कि भास्कर ने बताया था आरोपी सोहेल ही निकला। उस पर भास्कर ने 27 अप्रैल को ही शक जाहिर कर दिया था। 3 मई के अंक में स्पष्ट कर दिया था कि मुख्य आरोपी सोहेल ही है।पांच साल के बालक से अप्राकृतिक कृत्य के बाद हाट की चौकी कंबल पट्टी में रहने वाले सोहेल ने 13 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी थी। सोहेल की बहन कश्मीरा काे बदबू आने लगी तो 15 अप्रैल को घर में रखी वॉशिंग मशीन खोली। उसमें उसे लाश दिख गई। 16 अप्रैल को छोटी बहन की शादी में दोनों खंडवा चले गए।22 अप्रैल को खंडवा से लौटने के बाद सोहेल और कश्मीरा ने प्लास्टिक का बोरा टाट के दो बोरों में भरा। पुलिस को गुमराह करने के लिए धागे और चिंदियां डालीं। घर के पीछे की दीवार कूदकर लाश मृतक के घर के पीछे नाले किनारे रख आए थे। दोनों आरोपी 6 मई तक पुलिस रिमांड पर है।डीआईजी गौरव राजपूत ने बताया अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य तथा हत्या के आरोप में सोहेल उर्फ मोनू पिता अल्ताफ अंसारी (19) तथा सबूत छिपाने के आरोप में उसकी बहन कश्मीरा पति शाकिर (25) को गिरफ्तार किया है। कश्मीरा की शादी खजराना (इंदौर) में हुई है। पति से विवाद के बाद वह 6 माह से मायके रतलाम में रह रही है।डीआईजी ने बताया सोहेल की छोटी बहन की खंडवा में शादी थी। परिवार के लोग 11 अप्रैल को पैतृक निवास महू फिर 16 अप्रैल को खंडवा गए थे। सोहेल घर में अकेला था। सोहेल 13 अप्रैल को दोस्त के साथ सिगरेट पीने बाजना बस स्टैंड गया। उसका दोस्त बाइक से 5 बजे सोहेल को घर छोड़ गया।इसके बाद सोहेल मोबाइल पर पोर्न क्लिप देखने लगा। उत्तेजित होने के बाद उसने घर के बाहर खेल रहे बालक को आवाज देकर बुलाया। बालक के चिल्लाने की आवाज न आए इसलिए उसके मुंह पर सेलोटेप लपेटकर अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद पूरे मुंह पर सेलोटेप लगाकर उसकी हत्या कर दी और प्लास्टिक के बोरे में भरकर लाश वॉशिंग मशीन में छिपा दी। शाम तक बालक नहीं मिला तो चाचा ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।शादी का वास्ता देकर भाई को छुड़वा लाईडीआईजी ने बताया 15 अप्रैल को पुलिस सोहेल को थाने लाई थी। उसकी बड़ी बहन कश्मीरा महू से शाम को रतलाम आ गई। मृतक बालक के पिता को लेकर थाने पहुंचीं। बालक के पिता ने सोहेल पर विश्वास जताते हुए बहन की शादी का वास्ता देकर उसे छुड़वा दिया। थाने से छूटने के बाद सोहेल 16 अप्रैल को बहन कश्मीरा के साथ खंडवा चला गया। 22 अप्रैल को परिवार के लोग लौटे। रात 8.30 बजे सोहेल और कश्मीरा ने वॉशिंग मशीन से लाश का प्लास्टिक का बोरा निकालकर जूट के बोरों में भरा। कश्मीरा ने बालक के घर के सामने कचरे के ढेर से धागे-चिंदी बटोरकर बोरे में डाले।सोहेल ने दोस्त व बालक के चाचा को फंसाने की कोशिश कीएसपी गौरव तिवारी ने बताया सोहेल हत्या के बाद वह बालक के परिजन के साथ मिलकर ढूंढने का ढोंग करता रहा। माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते वक्त वह परिजन के साथ था। पुलिस उसके घर पहुंची तो गुमराह किया कि मृतक बालक के माता-पिता ने तलाशी ले ली है। 23 अप्रैल को लाश मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे से सुराग मिलने पर पुलिस ने सोहेल से पूछताछ की तो उसने बचपन के दोस्त समीर तथा मृतक के काका के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण और बालक को हयात नगर स्थित मकान में रखने की जानकारी दी। डीएनए रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि अप्राकृतिक कृत्य के बाद बालक की हत्या हुई।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */