चुनाव आयोग ने शाहजहांपुर के 8 पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है. इन बूथ पर सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा हमीरपुर के एक और आगरा के एक मतदान केन्द्रों पर छह मई पुनर्मतदान होगा. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि शाहजहांपुर लोकसभा सीट के जलालाबाद (132) के सेठ सियाराम इंटर कालेज जलालाबाद (289) कमरा नंबर-3, तिलहर (133) के एल.वी.जे.पी. इंटर कालेज (68) कमरा नंबर-4 तथा प्राथमिक पाठशाला रहदेवा (327), पुवायां (134) के जूनियर हाईस्कूल पुवायां (368) तथा सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानन्द (351) के साउथर्न कमरा, ददरौल (136) के प्राथमिक पाठशाला नगला बनवारी (140), प्राथमिक पाठशाला रामखेड़ा (255) तथा प्राथमिक पाठशाला कटिया रज्जब (371) में 6 मई को फिर से मतदान होगा.
Source: NDTV May 05, 2019 06:11 UTC