लिफ्ट में फंसकर डरे Ajay Devgan ने बदलवा दिए दरवाजे, इतने साल बाद खोला राजनई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि वह तब बेहद डर गए थे जब फिल्म भूत की शूटिंग के दौरान वह लिफ्ट में फंस गए थे। अजय देवगन ने बताया कि अचानक लिफ्ट बंद होने से उनकी एक घंटे तक सांसें फूली रहीं।मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन करने पहुंची फिल्म की टीम में खूब मौज मस्ती की। यह शो शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान अजय देवगन ने बताया कि वह एक तरह के फोबिया के शिकार हैं, जिसमें लिफ्ट में अकेले जाने से लगता है। इस डर का एक वाकया शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म भूत की शूटिंग के दौरान वह एस्कलेटर और लिफ्ट को अवाइड करते थे। इस कारण से वह कई फ्लोर सीडि़यां चढ़कर जाते थे। अजय ने बताया कि एक बार उन्हें शूट के लिए देर हो रही थी तो उन्होंने न चाहते हुए भी लिफ्ट में चढ़ गए।लिफ्ट कुछ फ्लोर नीचे जाने के बाद अचानक बंद होकर रुक गई। तब डर के मारे उनकी सांसें फूल गईं। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में वह करीब एक घंटे तक फंसे रहे। अजय ने बताया कि इस घटना से वह बुरी तरह से प्रभावित हुए। इस घटना के बाद अजय देवगन ने अपने घर और आफिस के दरवाजे और लिफ्ट के दरवाजे ट्रांसपैरेंट लगवा दिए।कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा कि वह किस तरह से एक साल में कई फिल्में कर लेते हैं जबकि शाहरुख, सलमान और आमिर एक ही फिल्म कर पाते हैं। इस पर अजय देवगन ने सीक्रेट रिवील करते हुए बताया कि वह शूट के लिए जींस का एक पेयर ही ले जाते हैं, वह सिर्फ शर्ट बदलते हैं जबकि जींस वहीं पहने रहते हैं। ऐसा करने से उनका समय बच जाता है। अजय देवगन का यह मजाकिया जवाब सुनकर कपिल शर्मा और सेट पर मौजूद दर्शक ठहाके मारकर हंसने लगे।बता दें कि कपिल शर्मा का यह शो इस शनिवार को टेलीकासट किया जाएगा। शो पर फिल्म दे दे प्यार दे की एक्टर तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी मौजूद रहीं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 10:34 UTC