किसान ने मंच पर उनसे पूछा कि 2 लाख रुपए का कर्जा कहां माफ हुआ. सिंधिया समर्थकों ने किसान को समझाने की कोशिश की और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किसान से कहा कि वो बैठ जाएं, बाद में उन्हें बात रखने का मौका दिया जाएगा. लेकिन किसान ने कैमरे के सामने ही कहा कि दो लाख रुपए की कर्ज माफी कहां हुई है? सिंधिया ने किसान को चुप रहने की नसीहत दी और कहा कि जब मौका दूंगा, तब बोलना. इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है, जहां 20 दफे में मतदाताओं ने सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधियों को 14 बार चुना है.
Source: NDTV May 11, 2019 10:30 UTC