गोरखपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में अंतिम चरण के मतदान के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर में गठबंधन के प्रत्याशी सपा के रामभुआल निषाद के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान जनसभा स्थल के पास एक पेड़ की डाल से नीचे गिरने से छह लोग घायल हो गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान आम के पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अखिलेश यादव की शनिवार को पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के जीतपुर में चुनावी जनसभा थी। तेज धूप होने के कारण कुछ लोग पेड़ पर बैठे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जैसे ही आए तभी पेड़ पर कुछ और लोग चढऩे लगे। इससे पेड़ की डाल टूट गई। इसमें दीनानाथ पासवान उर्फ खरगु और रामसूरत का सिर फट गया। दोनो को आनन-फानन हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके साथ ही रामभवन, इंदल देवी पत्नी गोविंद, राजेंद्र निषाद आदि घायल हो गए हैं। उनकी रामभुआल निषाद के पक्ष में गुलहरिया व सहजनवां में भी जनसभा है।अखिलेश ने कहा- चौकीदार को उखाड़ फेंकना होगासमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छठवें चरण तक पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा साफ हो चुकी है। सातवें और आखिरी चरण में भाजपा को जमीन में पहुंचा देना है। गठबंधन पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीत रहा है। अखिलेश यादव पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आतंकवादी की बात करते हैं जबकि यह सरकार एक बर्खास्त सिपाही से घबरा गई वह सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई क्या लड़ेगी। पशुओं के मसले पर परेशान किसानों के दर्द को उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस छुट्टा जानवरों के चलते किसानों को रात रात भर चौकीदारी करनी पड़ रही है। आने वाले चुनाव में चौकीदारी करने वाले इन चौकीदारों को उखाड़ फेंकना होगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dharmendra Pandey
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 10:26 UTC