ग्वालियर, प्रेट्र। मध्यप्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, ये सभी लोग वैन में सवार होकर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर ये वैन दो ट्रकों के बीच आकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में परिवार के सात सदस्य मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।ग्लवालियर के पुलिस अधीक्षक आरएन पचौरी ने बताया कि हादसा देर रात में हुआ। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर वैन ट्रक के पीछे खड़ी हुई थी। तभी पीछे से आ रही लॉरी ने वैन को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार नौ में से सात लोगों ने की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बाकी , दो लोगों को गंभीर चोटे आई उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसा का शिकाल परिवार मेहंदिपुर बालाजी से डबरा शहर की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान मांगलिया जाटव (40), उनकी पत्नी नारायणी (32), उनके रिश्तेदार महेश (38), उनकी पत्नी राजकुमारी (32), सपना (25), शिल्पी (14) और अंजलि (7), के रूप में हुई है।गौरतलब है कि भाईपुर गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कार में सवार एक महिला व किशोरी की मौत हो गई। जबकि कार चालक को हल्की चोटें आई। मृतक महिला व किशोरी रिश्ते में चाची भतीजी थीं। इस हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि ट्रक चालक का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 10:27 UTC