खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि लालू यादव को मैं हमेशा से मानता हूं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल जातिगत राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं जानते हैं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से मैं काफी दुखी हूं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने क्या काम किया यह उनके पिता बता सकते हैं. उन्होंने सवाल किया कि बिहार और यूपी में लालू और मुलायम के ही बच्चे क्यों मुख्यमंत्री बनते हैं.
Source: NDTV May 11, 2019 10:30 UTC