Hindi NewsLocalChandigarhMohaliSalute To The Martyrdom Of Sahibzad, Sangat Laid AnchorAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलंगर: साहिबजादों की शहादत को नमन, संगत ने लगाया लंगरमोहाली 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकफतेहगढ़ साहब के शहीदी जोड़ मेले को लेकर गांव कुंभड़ा सेक्टर-68 की संगत ने सेक्टर-62 में गुरु का लंगर लगाया।साहिबजादों की शहादत को नमन करने के लिए जाने वाली संगत के लिए लंगर लगाने की प्रथा बर्षों से चल रही है। फतेहगढ़ साहब के शहीदी जोड़ मेले को लेकर गांव कुंभड़ा सेक्टर-68 की संगत ने सेक्टर-62 में गुरु का लंगर लगाया था। इस अवसर पर पूरे गांव के लोग सेवा में जुटे हुए थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक महिलाओं से लेकर नौजवानों तक हर कोई पूरी श्रद्धा से सेवा कर रहा था।इस अवसर पर सबसे पहले गन्ने के रस का लंगर लगा था। मौके पर गन्ने से भरी ट्राॅलियां खड़ी थी। जो मशीन में डालकर रस निकाल कर दे रहे थे। इसी तरह जहां लंगर बनाया जा रहा था वहां पर एक तरफ गांव की महिलाएं और पुरुष सब्जी काट रहे थे तो दूसरी तरफ मिलकर संगत परशादा बना रही थी।प्रासादे पर देसी घी लगाने का काम किया जा रहा था। संगतो को खीर परोसी जा रही थी। अगर कोई लंगर न छकना चाहे तो उसके लिए अलग से चाय ब्रैड पकौड़ों का लंगर तैयार था। जो संगत लंगर ग्रहण करने के बाद जूठे बर्तन रख रहे थे। उसे धोने के लिए हर उम्र के लोग जुटे हुए थे।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 23:03 UTC