Hindi NewsLocalDelhi ncrFarmer Ready To Negotiate With Government Again After 17 Days, Fixed 29 DateAds से है परेशान? कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, रद्द करने पर चर्चा हो। 2. किसान आयोग द्वारा सुझाए एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देने के प्रावधान पर चर्चा हो। 3. वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश 2020 के दंड वाले प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए चर्चा हो। 4. ‘विद्युत संशोधन विधेयक 2020’ के मसौदे में जरूरी बदलाव पर चर्चा हो।अगले प्लान: 30 को ट्रैक्टर मार्चहरियाणा में किसानों ने दूसरे दिन शनिवार को भी टोल फ्री रखे। रविवार को भी यह जारी रहेगा। 27 दिसंबर को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान ताली-थाली बजाएंगे। 30 दिसंबर को एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर की तरफ ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों ने देशभर के लोगों से अपील की है कि 31 दिसंबर को 1 जनवरी को बॉर्डर पर आकर नया साल मनाएं।टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौतटिकरी बाॅर्डर पर शनिवार को एक और किसान की हार्ट अटैक से माैत हाे गई। 75 वर्षीय किसान अमरीक सिंह पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले थे। वह 24 नवंबर को बहादुरगढ़ आए थे। अब तक आंदोलन के दौरान हरियाणा में 24 किसानों की जान जा चुकी है।अब आरएलपी ने भी एनडीए का साथ छोड़ाराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेता व सांसद हनुमान बेनीवाल ने एनडीए छोड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।कल 100वीं किसान रेल रवाना करेंगे पीएमपीएम नरेंद्र मोदी साेमवार काे वीसी के जरिए 100वीं ‘किसान रेल’ को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। यह कार्गाे ट्रेन महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार जाएगी। यह मल्टी-कमोडिटी ट्रेन फूलगोभी, शिमला मिर्च, गोभी, मुनगा, मिर्च और प्याज के साथ ही अंगूर, संतरा, अनार, केला, सेब आदि लेकर जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 23:01 UTC