2019 में वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप फंडिंग में 56% कमी आई, जबकि भारत ने इसमें 18% की वृद्धि कीपहली बार भारत के दो शहर फंड जुटाने वाले दुनिया के टॉप 10 शहरों में शामिल हुएहिंदुस्तान के अलावा इस सूची में इसके अलावा चीन और अमेरिका ही शामिलDainik Bhaskar Dec 31, 2019, 08:45 PM ISTनई दिल्ली.भारत स्टार्टअप कल्चर के लिए एक बेहतर स्थान साबित हो रहा है। 2019 में वैश्विक और एशियन स्टार्टअप को मिलने वाले फंड में कमी आई वहीं भारतीय स्टार्टअप को मिलने वाली फंडिंग में वृद्धि हुई है। हेक्सजेन संस्था ने 2019 में स्टार्टअप्स को मिलने वाली फंडिंग पर किए गए अपने अध्ययन में यह बात कही है। अध्ययन के मुताबिक, बेंगलुरु और एनसीआर दिल्ली 2020 के लिए स्टार्टअप फंडिंग जुटाने वाले दुनिया के टॉप 10 शहरों में शामिल हैं।ये रिपोर्ट दुनिया भर के 60,000 स्टार्टअप डील्स और 10 लाख से अधिक डाटा प्वाइंट का विश्लेषण करने के बाद तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में दुनिया भर के स्टार्टअप ने 27 फीसदी कम फंड जुटाए। 2018 में इन्होंने 26,75,250 करोड़ रु. का फंड जुटाया जबकि ये 2,08,96,02 करोड़ रु. रह गया।भारत के स्टार्टअप्स वैश्विक मंदी से अछूतेवैश्विक मंदी का से एशिया के स्टार्टअप जूढ रहे हैं लेकिन हैरान करने वाली बात है कि इसका असर भारत पर नहीं है। भारत ने स्टार्टअप डील्स की संख्या और इससे आकर्षित हुई फंडिंग दोनों ही मामलों में दुनिया के अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर स्टार्टअप्स डील्स में वैश्विक 27 फीसदी की तुलना में महज 15 फीसदी की कमी आई। फंडिंग के मूल्य के हिसाब से दुनिया में 22 फीसदी और एशिया में 56 फीसदी कमी आई है जबकि भारत में इसमें 18 फीसदी की वृद्धि हुई है।स्टार्टअप फंडिंग में दिल्ली छठे और बेंगलुरु 10 वें स्थान परपहली बार भारत के दो शहर, दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु स्टार्टअप्स फंडिंग के मामले में दुनिया के टॉप 10 शहरों में शामिल हुए। नई दिल्ली ने इस सूची में छठे स्थान पर और बेंगलुरु ने 10 वें स्थान पर जगह बनाई है। भारत के अलावा सिर्फ अमेरिका और चीन ही ऐसे देश हैं जिनके एक से अधिक शहर इस सूची में शामिल हैं। दिल्ली का छठे स्थान पर आना चौंकाने वाला है क्योंकि ये पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुआ है। इसके बावजूद स्टार्टअप कल्चर के लिए मशहूर बेंगलुरु को इसने पीछे छोड़ दिया है।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2019 10:52 UTC