रिपोर्ट / नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में जापान की अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई - News Summed Up

रिपोर्ट / नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में जापान की अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई


Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 04:09 PM ISTसजा 5 साल के लिए सस्पेंड रहेगी, इस बीच नेस जापान में कोई और गैर-कानूनी काम करते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगावाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया के बड़े बेटे हैं नेस, वो ग्रुप की बॉम्बे डाइंग समेत अन्य फर्मों में डायरेक्टरनेस आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर हैंटोक्यो. 283 साल पुराने वाडिया ग्रुप के वारिस नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में जापान में 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वहां के सपोरो जिले की कोर्ट ने वाडिया को सजा सुनाई।सजा 5 साल के लिए सस्पेंड रहेगी। इस बीच नेस जापान में कोई और गैर-कानूनी काम करते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इंटरनेशनल मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाडिया मार्च में जापान के होक्काइडो आईलैंड के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास 25 ग्राम ड्रग्स मिली थी। नेस छुट्टियां बिताने जापान गए थे।वाडिया ने निजी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स रखने की बात कबूली: रिपोर्टरिपोर्ट्स के मुताबिक नेस वाडिया 20 मार्च से पहले जापान पुलिस की हिरासत में रहे थे। बाद में जमानत पर छूटकर भारत आ गए। उन्होंने निजी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स रखने की बात कबूल की थी। नेस वाडिया आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर हैं। वो एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।नेस की जिम्मेदारियां प्रभावित नहीं होंगी: वाडिया ग्रुपवाडिया ग्रुप ने कहा है कि नेस भारत में हैं। जापान की अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है वो सस्पेंडेड है। इसलिए नेस के काम-काज और उनकी जिम्मेदारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।वाडिया ग्रुप के पास ब्रिटानिया, गो एयर जैसी कंपनियांनेस, वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया के बड़े बेटे हैं। बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और गो एयर वाडिया ग्रुप की कंपनियां हैं। नेस बॉम्बे डाइंग और बॉम्बे बरमाह ट्रेडिंग कॉर्प समेत कुछ अन्य कंपनियों में डायरेक्टर हैं। वाडिया ग्रुप की कंपनियों का वैल्यूएशन 13.1 अरब डॉलर (91,700 करोड़ रुपए) है। नुस्ली वाडिया की नेटवर्थ 7 अरब डॉलर (49,000 करोड़ रुपए) है।बॉम्बे डाइंग का शेयर 10% लुढ़काबीएसई पर शेयर 9.78% गिरावट के साथ 112.60 रुपए पर बंद हुआ। उधर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 2.5% नुकसान में रहा। बॉम्बे बरमाह ट्रेडिंग कॉर्प 2.40% नीचे बंद हुआ। नेस वाडिया की सजा की खबर पर बीएसई ने तीनों कंपनियों से सफाई मांगी है।जापान में नारकोटिक्स कानून सख्त2020 में टोक्यो में ओलंपिक्स होने वाले हैं। इस साल रग्बी वर्ल्ड कप भी होना है। ऐसे में जापान में नारकोटिक्स कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 05:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */