राहत: नौ माह बाद जोधपुर- इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस आज से नए नंबरों के साथ की जाएगी संचालित - News Summed Up

राहत: नौ माह बाद जोधपुर- इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस आज से नए नंबरों के साथ की जाएगी संचालित


Hindi NewsLocalRajasthanNagaurAfter Nine Months, Jodhpur Indore Ranthambore Express Will Be Operated From Today With New NumbersAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराहत: नौ माह बाद जोधपुर- इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस आज से नए नंबरों के साथ की जाएगी संचालितमेड़ता रोड 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकनए संचालन से यात्रियों को फायदा, हरिद्वार- ऋषिकेश का संचालन 4 तक रद्द कियाजोधपुर से इंदौर वाया मेड़ता रोड व अजमेर होकर ट्रेनों संचालन मंगलवार से शुरू होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दोनों ने नए नंबरों के साथ संचालित होगी व जोधपुर से एक घंटे पहले रवाना होगी। वहीं दूसरी ओर बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन का संचालन 4 जनवरी तक रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर वाया मेड़ता रोड व अजमेर आखिर नौ माह बाद पटरी पर लौट रही है। ट्रेन संख्या 12465-12466 को रेल प्रशासन अब नए नंबर 02459- 02460 के साथ संचालित होगी।ट्रेन संख्या 02459 जोधपुर से 29 दिसंबर से प्रतिदिन सुबह 5 बजे रवाना होकर राइकाबाग 5.06, गोटन 6.05, मेड़ता रोड 6.30, रेण 6.44, डेगाना 7.07, मकराना 7.40, कुचामन 7.56, नांवा 8.13, सांभर 8.40, फुलेरा 9.05, जयपुर 10.05 बजे पहुंचते हुए रात 9.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02460 इंदौर से 30 दिसंबर से सुबह 6 बजे रवाना होकर जयपुर से 5 बजे, फुलेरा 5.51, सांभर 6.03, नांवा 6.28, कुचामन 6.45, मकराना 6.59, डेगाना शाम 7.33, रेण 7.58, मेड़ता रोड रात 8.18, गोटन 8.38, राइकबाग 9.46, जोधपुर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन आगामी आदेश तक संचालित होगी। इसी प्रकार जोधपुर- इंदौर वाया अजमेर व जयपुर भोपाल भी संचालित होगी।बाड़मेर- ऋषिकेश के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन का 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक आठ दिनों तक संचालन रद्द कर दिया गया है। अंबाला मंडल के हरिद्वार- लक्सर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल ट्रेन बाड़मेर से 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक व ऋषिकेश से 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक संचालन रद्द कर दिया गया है। इस कारण हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 01:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */