भगवान के घर भी नहीं बख्श रहे चोर: बाप के तीन मंदिरों में घुसे दो से दानपात्र व छत्र ले गए, हवन के लिए रखा घी भी नहीं छोड़ा - News Summed Up

भगवान के घर भी नहीं बख्श रहे चोर: बाप के तीन मंदिरों में घुसे दो से दानपात्र व छत्र ले गए, हवन के लिए रखा घी भी नहीं छोड़ा


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurBapThe Two Entered The Three Temples Of The Father And Took Away The Donation And The Parasol, Did Not Leave Any Ghee For The Fire. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभगवान के घर भी नहीं बख्श रहे चोर: बाप के तीन मंदिरों में घुसे दो से दानपात्र व छत्र ले गए, हवन के लिए रखा घी भी नहीं छोड़ाबाप 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकबाबा रामदेव मंदिर में मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारीपुलिस ने संदिग्ध तीन जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, इन तीनों मंदिरों में पहले भी हो चुकी चोरियां, लेकिन खुलासा नहींबाबा रामदेव व नखत बन्ना मंदिर के दानपात्र तोड़ नकदी ले गए, आई माता मंदिर में दान पात्र नहीं तोड़ पाए लेकिन घी से भरा बर्तन ले गएकड़ाके की सर्द रात में कस्बे के तीन मंदिरों में चोरो ने सेंध मारी कर ली। वे दानपात्र तोड़ उसकी नकदी व चांदी के छत्र ले गए। सुबह चोरी की सूचना की मिलते ही एक मंदिर के आगे काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार मेघवालों के बास में स्थित बाबा रामदेव मंदिर के चोरों ने बीती रात ताले तोड़ दिए।सुबह पुजारी पूनाराम मंदिर गए तब चोरी का पता चला। चोरों ने मंदिर में घुसने से पहले बल्ब निकाल दिए ताकि मंदिर के आगे व परिसर में अंधेरा हो जाये। चोरों ने दानपात्र तोड़ उसमें रखी नकदी चुरा ली। साथ ही कुछ चांदी के छत्र भी ले गए। पुजारी पुनाराम ने बताया कि दानपात्र करीब एक साल से खोला नहीं था। इसलिए उसमें हजारों रुपये होंगे।मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर बाबा रामदेव मंदिर के आगे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके अलावा एनएच 11 के निकट, ओवरब्रिज के पास स्थित ओम बन्ना मंदिर के भी चोरों ने दानपात्र तोड़ उसमें रखी नकदी चुरा ली। सुबह पुजारी नरपत माली मंदिर पहुंचा तो दानपात्र बिखरा पड़ा था। पुजारी ने ग्रामीणों सहित पुलिस को घटना से अवगत कराया।पुजारी माली ने बताया कि मंदिर का दानपात्र 3-4 महीनों से नहीं खोला था। इसी तरह आईमाता मंदिर का भी दानपात्र तोड़ने की कोशिश की गई। श्रद्धालु कमल सुथार ने बताया कि दानपात्र नहीं तोड़ पाये, लेकिन घी ले गए। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरो का पता लगाने में जुट गई है। इन मंदिरों में पूर्व में भी चोरियों हो चुकी है, लेकिन अभी उनका कोई खुलासा नहीं हुआ। थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि तीन जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 01:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */