Hindi NewsBusinessPetrol Diesel Price May Increase; Know Why? Latest News On Crude Oil PricesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराहत की उम्मीद नहीं: अभी और महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारीनई दिल्ली 34 मिनट पहलेकॉपी लिंकदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। 11 फरवरी 2021 तक इनकी कीमतें 15 बार बढ़ चुकी हैं। इतना ही नहीं कच्चे तेल के बढ़ते दामों के कारण आगे भी इनके और महंगे होने की पूरी संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।42 दिनों में ही 15 बार बढ़े दामफरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1.55 रुपए और डीजल भी इतना ही महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामशहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर) दिल्ली 87.85 78.03 मुंबई 94.36 84.94 चेन्नई 90.81 83.18 भोपाल 95.76 86.08 नोएडा 86.83 78.45 जयपुर 94.22 86.25 पटना 90.27 83.22 चंडीगढ़ 84.55 77.74तेल उत्पादक समूह देशों द्वारा उत्पादन कटौती से बढ़ रहा कच्चे तेल का दामतेल उत्पादक समूह देशों द्वारा उत्पादन में कटौती, दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी और अमेरिका में नए राहत पैकेज को लेकर पॉजिटिव अपडेट से कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के साथ-साथ अमेरिका में भी उत्पादन घटा है। बीते 6 महीनों में ब्रेंट क्रूड का दाम 17 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुका है।कोरोना वैक्सीन के चलते आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे कच्चे तेल की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहेगा। 1 जनवरी को क्रूड ऑयल की कीमत 51 डॉलर प्रति बैरल पर थी जो अब बढ़कर 61 पर पहुंच गई है। यानी 2021 में इसकी कीमत में 20% का इजाफा हुआ है।सरकार ने आम आदमी को राहत देने से किया इंकारपेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बुधवार को साफ कर दिया कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कोई कटौती नहीं करेगी। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाना या कम करना सरकार की जरूरतों और मार्केट की स्थिति जैसे कई पहलुओं पर निर्भर करता है।5 सालों में दोगुनी हुई एक्साइज ड्यूटी से होने वाली कमाईराज्यों को पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाने से होने वाली कमाई 5 साल में 43% बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014-15 में इससे होने वाली कमाई 1.37 लाख करोड़ थी जो 2019-20 में बढ़कर 2 लाख करोड़ पर पहुंच गई। कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में वैट से 78 हजार करोड़ की कमाई हुई है। पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर केंद्र सरकार ने 2019-20 में 3.34 लाख करोड़ रुपए कमाए। मई 2014 में पहली बार जब मोदी सरकार बनी थी तब 2014-15 में एक्साइज ड्यूटी से 1.72 लाख करोड़ कमाई हुई थी, यानी सिर्फ 5 सालों में ही ये दोगुनी हो गई।
Source: Dainik Bhaskar February 10, 2021 12:33 UTC