विभाग पहुंचा हुसैन का परिवार: स्कूल टीचर पत्नी को कभी शाहनवाज हाथ पकड़ पहुंचाते थे स्कूल, आज रेणु ने विभाग पहुंच दिया गुलाब - News Summed Up

विभाग पहुंचा हुसैन का परिवार: स्कूल टीचर पत्नी को कभी शाहनवाज हाथ पकड़ पहुंचाते थे स्कूल, आज रेणु ने विभाग पहुंच दिया गुलाब


Hindi NewsLocalBiharShahnawaz Hussain Update | Former Union Minister Takes Charge As Bihar Industry Minister, Wife Renu Hussain Speaks To Dainik BhaskarAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविभाग पहुंचा हुसैन का परिवार: स्कूल टीचर पत्नी को कभी शाहनवाज हाथ पकड़ पहुंचाते थे स्कूल, आज रेणु ने विभाग पहुंच दिया गुलाबपटना एक दिन पहलेकॉपी लिंकविकास भवन स्थित उद्योग विभाग में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे शाहनवाज हुसैन को गुलाबों का गुलदस्ता भेंट करतीं पत्नी रेणु हुुसैन।पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को बिहार के उद्योग मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। शाहनवाज हुसैन का कद बढ़ा या छोटा हुआ, राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर अलग-अलग तरह से चर्चा हो रही है। लेकिन जब शाहनवाज की शिक्षिका पत्नी रेणु हुसैन उनके लिए गुलाब का गुलदस्ता लेकर उद्योग विभाग पहुंचीं तो वे काफी खुश दिखे। शाहनवाज ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह खुशी 2001 में पहली बार केंद्रीय मंत्री बनने की खुशी से कम नहीं है। यह हमारे परिवार के लिए त्योहार जैसा है, इसलिए मेरा पूरा परिवार आज यहां विभाग में है। रेणु हुसैन भी काफी खुश दिख रही थीं। उन्होंने अपनी खुशी दैनिक भास्कर से साझा की और अपने तथा अपने पति के बारे में बहुत कुछ बताया। कहा कि शाहनवाज, शादी के बाद हाथ पकड़कर मुझे स्कूल तक छोड़ने जाया करते थे। उसी तरह आज उनके मंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने उनके विभाग तक आई हूं।यह पूछने पर कि आप हिंदू ब्राह्यण परिवार से थीं और शाहनवाज मुस्लिम परिवार से, ऐसे में शादी बड़ी मुश्किल रही होगी, रेणु कहती हैं- हमारी शादी 27 साल पहले हुई थी। क्रांति तो उसी समय हो गई थी, लेकिन मुझे लगता है शादी करने से ज्यादा उसे निभाना मुश्किल है। मैं हरियाणा से हूं, शादी से पहले कभी बिहार नहीं आई थी, लेकिन शादी हुई तो बिहार आई। अब मुझे बिहार काफी भाता है, क्योंकि यहां मेरे अपने रहते हैं। शाहनवाज के कार्यभार संभालने पर रेणु ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए काफी खुशी का दिन है। इसमें पत्नी की सहभागिता जरूरी थी, पूरे परिवार की भी सहभागिता जरूरी थी, इसलिए हम सब यहां पहुंचे हैं। बच्चे लंदन में पढ़ रहे थे लेकिन अभी यहीं हैं। जब सभी लोग यहां हैं तो पूरे मौके का फायदा उठाना चाहिए। त्योहार में सारा परिवार साथ होता है तो हमारे लिए यह त्योहार से कम नहीं है।शाहनवाज के बड़े बेटे अरबाज और भतीजी आयरा।रेणु ने शाहनवाज के मंत्री बनने पर कहा कि हमें उनके मंत्री बनाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, कुछ भी पता नहीं था। लेकिन हमें यह पता था कि जो भी मिलेगा, हमें बस ठीक से निभाना है क्योंकि यह सेवा कार्य है। यह पूछे जाने पर कि शाहनवाज हुसैन के राजनीतिक कद के लिहाज से क्या आपको उद्योग विभाग सही लग रहा है, रेणु बोलीं- हमलोगों ने बहुत मिनिस्ट्री देख ली है, इसलिए हमें पता है कि जहां भी जाएं, काम करना होता। आप किसी भी मिनिस्ट्री में रहें, बस काम ही महत्वपूर्ण है। हर काम बड़ा होता है, वैसे ही कोई पोस्ट छोटा नहीं होता।एक दौर वह भी था जब शाहनवाज साइडलाइन थे, इस सवाल पर श्रीमती हुसैन बोलीं, पार्टी पर कभी संदेह नहीं हुआ। पूरा विश्वास था और है। पार्टी के निर्णय होते हैं और पार्टी भी परिवार की तरह होती है। उस निर्णय में हम सब साथ होते हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है। जैसे एक प्रिसिंपल स्कूल चला रहा होता होता है तो टीचर को कोई भी क्लास दे दे, पढ़ाना ही है ना। शाहनवाज के लिए राजनीति के सबसे मुश्किल दौर के बारे में पूछने पर रेणु ने कहा कि चुनाव हार जाना सबसे मुश्किल वक्त था। भागलपुर से 2014 में हारे थे तो बहुत परेशान हुए थे। फिर हम इससे धीरे-धीरे उबरे।लव मैरिज हुई थी रेणु और शाहनवाज हुसैन की1986 में रेणु की मुलाकात शाहनवाज हुसैन से दिल्ली की DTC बस में हुई थी। उसके 8 साल बाद दोनों ने शादी की। परिवार के जबरदस्त विरोध के बावजूद शादी हुई। इसके बाद रेणु,रेणु हुसैन बन गईं। रेणु दिल्ली सर्वोदय विद्यालय में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं।छोटे भाई सरफराज (बाएं), उनकी पत्नी फातिमा और शाहनवाज के छोटे बेटे अदीब।छोटे भाई भी पत्नी संग पहुंचेशाहनवाज हुसैन ने आज उद्योग विभाग का जिम्मा संभाला तो विभाग में उनका पूरा परिवार पहुंचा। शाहनवाज हुसैन के दोनों बेटे अरबाज और अदीब भी आए थे। शाहनवाज के छोटे भाई सरफराज हुसैन, उनकी पत्नी फातिमा और उनके दोनों बच्चे बेटी आयरा और बेटे अहमद पहुंचे थे। यही नहीं, रेणु हुसैन के दोनों भाई राजेश शर्मा और सुरेश शर्मा भी आए थे। शाहनवाज हुसैन के बड़े बेटे दिल्ली में बिजनेस करते हैं तो छोटे बेटे मास्टर्स यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मास्टर्स इन फाइनांस कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2021 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */