फिर लौटीं मशहूर जोड़ियां: टाइगर श्रॉफ की गणपत में हुई कृति सैनन की एंट्री, कुबूल है 2.0 से वापसी कर रही करण-सुरभि की जोड़ी - News Summed Up

फिर लौटीं मशहूर जोड़ियां: टाइगर श्रॉफ की गणपत में हुई कृति सैनन की एंट्री, कुबूल है 2.0 से वापसी कर रही करण-सुरभि की जोड़ी


Hindi NewsEntertainmentBollywoodKriti Sanon First Look Out From Ganapath And Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Qubool Hai 2 Point 0 Premier From 12th MarchAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपफिर लौटीं मशहूर जोड़ियां: टाइगर श्रॉफ की गणपत में हुई कृति सैनन की एंट्री, कुबूल है 2.0 से वापसी कर रही करण-सुरभि की जोड़ीबड़े पर्दे और छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा पसंद की गईं दो जोड़ियां वापसी कर रही हैं। दरअसल टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन जहां गणपत में दोबारा साथ काम करने वाले हैं, वहीं सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी भी OTT प्लेटफॉर्म पर अपने ही शो के सीक्वल में नजर आएगी। जिससे जुड़े अनाउंसमेंट बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए ही किए गए।अगले साल रिलीज होगी गणपतहीरोपंती से डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ने ही कृति का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वे बाइक चलाती हुई रफ-टफ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वासु भगनानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल करेंगे। यह पार्ट वन है, जो 2022 में रिलीज होगी जबकि शूटिंग जून 2021 से शुरू होगी। इसके पहले फिल्म से टाइगर का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया था।12 मार्च से प्रीमियर होगा कुबूल है 2.0करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति का मशहूर टीवी शो कुबूल हैं वापसी कर रहा है। लेकिन इस बार OTT प्लेटफॉर्म पर। इसका टीजर बिपाशा बसु ने शेयर किया है। जिसमें करण और सुरभि का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट रिवील की गई है। बिपाशा ने टीजर के साथ करण को ऑल द बेस्ट लिखा है। इस सीरीज में 10 एपिसोड हैं। आरिफ जकारिया और मंदिरा बेदी भी सीरीज में नजर आएंगी।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2021 12:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */