Hindi NewsLocalChhattisgarhRaigarhBilaspur's Team First In Baseball, Volleyball, Rollball, Raipur Also Performed Wellराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का समापन समारोह: बेसबॉल, वालीबॉल, रोलबॉल में बिलासपुर की टीम प्रथम, रायपुर का भी प्रदर्शन अच्छारायगढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकपुरस्कार लेने के बाद विजेयी प्रतियोगी।21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सभी जोन के खिलाड़ी भाग लिए।रायगढ़ में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत रोलबॉल, बैडमिंटन, सॉफ्टबाल, बेसबॉल, टेनिक्वाइट, साइक्लिंग खेल की स्पर्धा आयोजित की गई। समापन समारोह में राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम के सदस्य दिलीप पांडेय, अपर कलेक्टर आरए.कुरुवंशी, सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर रोमा श्रीवास्तव, सीएसपी योगेश पटेल भी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व निखरता है।शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का परिणामबेसबॉल बालक वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय-बस्तर, बालिका वर्ग में प्रथम बिलासपुर व द्वितीय-रायपुर जोन रहे। सॉफ्टबाल 17 वर्ष बालक में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर व तृतीय-दुर्ग, बालिका वर्ग में प्रथम-बस्तर, द्वितीय-बिलासपुर व तृतीय-दुर्ग, रोलबॉल-14 वर्ष में बालक वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय-रायपुर और बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर रोलबाल-17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम बिलासपुर एवं द्वितीय रायपुर, रोलबॉल 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर, द्वितीय-बिलासपुर, तृतीय-दुर्ग और बालिका वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-बिलासपुर, टेनीक्वाइट 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-बिलासपुर, तृतीय-दुर्ग, बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग व तृतीय-बिलासपुर, टेनीक्वाइट 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर, द्वितीय-दुर्ग व तृतीय-बस्तर, बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर, द्वितीय-दुर्ग एवं तृतीय बिलासपुर की टीम रही।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 23:44 UTC