Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipurCredit Card Loan Fraud, 4 Crore Fraud From 50 People, 5 Arrested Including Bank Managerफाइनेंस कंपनी खोलकर ठगी करने वाला रैकेट पकड़ाया: क्रेडिट कार्ड से लोन का झांसा, 50 लोगों से 4 करोड़ की ठगी, बैंक मैनेजर सहित 5 गिरफ्ताररायपुर 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकबैंक वाले जब रिकवरी के लिए लोगों के घर पहुंचे, तब लोगों को ठगी का पता चला।राजेंद्रनगर में फाइनेंस कंपनी खोलकर 4 करोड़ की ठगी करने वाले रैकेट का भांडा फूट गया। पुलिस ने एक प्राइवेट बैंक के मैनेजर सहित 5 ठगों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने फाइनेंस कंपनी खोली, फिर आसानी से लोन दिलाने का झांसा देकर एक प्राइवेट बैंक से सबका क्रेडिट कार्ड बनवाया।उसके बाद जिन्होंने 1 लाख लोन की अर्जी दी, उनके नाम से 3 लाख और जिन्हें 3 की जरूरत थी, उनके नाम से 6 लाख निकाल लिए। लोगों को उतने ही पैसे दिए जितनी जरूरत थी, बाकी खुद रख लिए। इसी फार्मूले से 50 से अधिक लोगों से 4 करोड़ ठग लिए। बैंक वाले जब रिकवरी के लिए लोगों के घर पहुंचे, तब लोगों को ठगी का पता चला। एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि अमलीडीह निवासी निखिल कोसले (23) गिरोह का मास्टर माइंड है।उसने शिव साहू (33) फाफाडीह और शैलेंद्र मिश्रा (42) टिकरापारा के साथ मिलकर विद्या और शिव ट्रेडर्स के नाम से फर्जी कंपनी खोली। फिर तीनों ने मिलकर लोगों को लोन देने के लिए हेल्पिंग फोरएवर प्रा.लि नाम से अलग कंपनी बनाई। कंपनी का दफ्तर राजेंद्र नगर में खोला गया। लोगों को आसानी से कर्ज देने का झांसा दिया गया। इस रैकेट में एक्सिस बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा के मैनेजर नबील खान (23) अश्वनी नगर और जगमोहन सिपता (24) त्रिमूर्ति नगर को शामिल किया गया।पहले आकर्षक स्कीम से फंसाया, फिर ठग लिए पैसेजालसाजों ने इतनी आकर्षक स्कीम से लोन देने का प्रचार किया कि लोग उनके दफ्तर पहुंचने लगे। कंपनी के दफ्तर में उन्हें कई स्कीम बतायी गई। उनकी शर्तों के अनुसार जो लोन लेने को राजी हो गया, उसका एक्सिस बैंक के नाम से क्रेडिट कार्ड बनाया गया। उसके बाद जो 1 लाख कर्ज का आवेदन करते थे उनके कार्ड से 3 लाख निकलवा लेते थे। आवेदन करने वाले को 1 लाख देकर 2 लाख खुद रख लेते थे। इसी फार्मूले से लोगों से ठगी की। बैंक का नोटिस पहुंचने पर लोगों को ठगी का पता चला।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 23:02 UTC