Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurTwo Miscreants Arrested With Country made Pistol And Two Live Cartridges During Patrolआर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज: गश्त के दौरान देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तारआऊ एक दिन पहलेकॉपी लिंकभोजासर पुलिस ने देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशो को किया गिरफ्तार।भोजासर पुलिस ने देसी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि भोजासर थाना अधिकारी हनुमानाराम ने रविवार को मय जाप्ते गश्त के दौरान संजय पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी पलीना व विकास पुत्र शैतानराम बिश्नोई निवासी नोखड़ा चारणान के कब्जे से एक देसी कट्टा मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए।आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अवैध हथियार खरीद फरोक्त के संबंध में पूछताछ शुरू की। कार्रवाई पर भोजासर थाना अधिकारी हनुमाना राम, हेड कांस्टेबल गोरधन राम, कांस्टेबल रामनिवास, रामेश्वर, भागीरथ राम,मुकेश कुमार,भंवर लाल, पवन,चालक ओमप्रकाश को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 23:16 UTC