महाराष्ट्र में चार मुंबई से, नागपुर, पुणे और सांगली से एक-एक केस सामने आयारविवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 203 मामले दर्ज हुए, 8 की मौत हो चुकी हैदैनिक भास्कर Mar 29, 2020, 08:25 PM ISTमुंबई. महाराष्ट्र में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 203 तक पहुंच गई। देश में सबसे ज्यादा 8 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। आज सुबह मुंबई में 45 साल की महिला की मौत हुई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ हाइपरटेंशन की शिकार थी। शनिवार को भी बुलढाणा में 45 साल के पुरुष की मौत हुई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि पुरुष भी कोरोना संक्रमित था। पहले उसे निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। यह महाराष्ट्र में मुंबई से बाहर पहली मौत है। इससे पहले सात मौत मुंबई में हुई थीं। अकेले मुंबई में संक्रमितों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब तक 34 कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें 14 लोग मुंबई, 15 पुणे, एक नागपुर, एक औरंगाबाद और तीन यवतमाल के हैं।बेवहज लॉकडाउन ब्रेक न करें: उद्धवरविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से बात की। उन्होंने कहा- बेवहज लॉकडाउन ब्रेक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उद्धव ने कहा- मैं यह कहना चाहता हूं कि लोग हमें कड़ी कार्यवाही पर मजबूर न करें। बाहरी राज्यों के लोगों की मदद के लिए सरकार हर संभव मदद को तैयार है। वह किसी भी हाल में महाराष्ट्र न छोड़ें।राज्य सरकार ने कहा- संक्रमित का इलाज योजना के अंतर्गत होगाइससे पहले, राज्य सरकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में कोरोना संक्रमण की बीमारी को भी शामिल किया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज किया सा सकेगा। अच्छी बात यह है कि जो लोग इस योजना में कवर नहीं थे, उनका भी संक्रमित होने पर इसके तहत इलाज किया जाएगा।ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गईइस बीच महाराष्ट्र में पांच दिनों से बंद चल रही ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। जोमैटो और बिग बॉस्केट कंपनी ने भी ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि युवकों और छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो रहा था। इसके चलते राज्य सरकार ने इन फूड डिलीवरी सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है।मुंबई के धारावी में रविवार को लोगों खाना बांटा गया।शनिवार से रविवार तक 7 नए मामले सामने आएराज्य में शनिवार रात से रविवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में चार मुंबई से, नागपुर, पुणे और सांगली से एक-एक केस सामने आया। इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 28 नए मामले सामने आए थे, इसमें से 22 केस मुंबई के थे। हालांकि, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 19 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 10 लोग पुणे से हैं। उस बीच रविवार सुबह एक और अच्छी खबर पुणे से आई है, यहां नायर हॉस्पिटल में भर्ती पांच अन्य लोगों में कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।मुंबई में एलटीटी स्टेशन के बाहर कुछ स्थानीय लोगों ने जरूरतमंदों को खाना बांटा।सेनिटाइजर्स की कालाबाजारी करने वाले 3 गिरफ्तारमुंबई में क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज्य सरकार ने 100 मिली की बोतल को 50 रुपए में बेचने का निर्देश दिया है, लेकिन कुछ लोग 6 से 7 गुणा दाम में इसे बेचे रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो टीम के साथ माहिम में ट्रैप लगाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब ढाई लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।मुंबई के कलीना में सब्जी खरीदने के दौरान लोग मास्क लगाए देखे गए। सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया।कल्याण: डोंबिवली महापौर को किया गया होम क्वारंटाइनडोंबिवली में 19 तारीख को हुई एक शादी में एक कोराना संकमित मरीज के मौजूद होने की खब आई। इस बीच 60 वर्षीय महिला को कोरोना के लक्षण के चलते कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस शादी में लगभग 1000 लोग शामिल थे। इनमें कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महापौर विनीता राणे और पति विश्वनाथ राणे भी शामिल हैं, जिन्हें घर में क्वारैंटाइन कर दिया गया है।लॉकडाउन के बाद मुंबई में गेटवे ऑफ़ इंडिया के बाहर पसरा सन्नाटा।पुणे: बेघरों के लिए आश्रय दे रहा पुणे नगर निगमलॉकडाउन के चलते कई लोग सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए पुणे महानगर पालिका आगे आई है। शहर के कई हिस्सों में उन्होंने अस्थाई निवास स्थलों का निर्माण किया है, जिसमें उन्हें 14 दिनों तक रखा जाएगा। यहां रहने के दौरान इनकी जांच भी की जाएगी। साथ ही निगम इनके लिए खाने और पानी की व्यवस्था भी करेगा।कोरोना के लिए सरकार ने खोला नया बैंक खाताकोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत विशेष खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खोला है। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि जो लोग सरकार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक मदद देना चाहते हैं। वह इस खाते में पैसे जमा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई मैं खोले गए इस खाते का नाम है मुख्यमंत्री सहायता निधि कोविड-19 है। इसका अकाउंट नंबर 39239591720 है। यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फोर्ट स्थित मेन ब्रांच में खुला गया है। ब्रांच कोड 00300 और आईएफएससी कोड SBIN0000300 है। इस खाते में ऑनलाइन भी पैसे जमा कराए जा सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2020 04:39 UTC