राजनीतिक नहीं किसानों के आधार पर होगा सर्वे - News Summed Up

राजनीतिक नहीं किसानों के आधार पर होगा सर्वे


राजनीतिक नहीं किसानों के आधार पर होगा सर्वेमनासा (नईदुनिया न्यूज)। अनुविभागीय कार्यालय द्वारा गठीत दल के साथ रविवार को कंजार्ड़ा पठार क्षेत्र के खेतों में पहुंच विधायक अनिरूद्ध मारू ने फसल नुकसानी का सर्वे किया। अफीम, लहसुन, मैथी, सरसों सहित अन्य फसले देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक भी किसान सर्वे से वंचित न रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। हर फसल का अलग-अलग रकबा किसानों की संख्या सहित तैयार किया जाए। भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को राहत प्रदान हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक मारू ने कहा राजनीतिक नहीं किसानों के आधार पर सर्वे होगा। सर्वे दल हर खेत तक पहुंचेगा और रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सात जनवरी को विधानसभा के कई क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी फसले नष्ट हो गई। विधायक मारू के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा राजस्व, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का संयुक्त दल गठीत किया गया। रविवार को उक्त दल के साथ विधायक मारू कंजार्ड़ा पठार क्षेत्र में पहुंचे। कंजार्ड़ा पठार क्षेत्र में डीकेन मार्ग, गफाडा, बरखेड़ा, झोपडिया में ओलावृष्टि से फसले क्षतिग्रस्त हुई हैं। विधायक मारू ने डीकेन मार्ग स्थिति खेतों में पहुंच फसलों का सर्वे किया। यहां अफीम फसल ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों का कहना था अब इन फसल की जडे सड़ जाएंगी और पूरी पौध नष्ट हो जाएगी। अफीम फसल तो पूरी तरीके से नष्ट हो गई है। इस दौरान तहसीलदार एमएल वर्मा, नायाब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी, कृषि विस्तार अधिकारी टीएम शेख, उद्यानिकी निरीक्षक जितेंद्र धाकड़ सहित हल्का पटवारी और पंचायत सचिव के साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटैल, प्रहलाद पटेल, प्रकाश धाकड़, अरुण पटेल, मनोज भंडारी, वैभव भंडारी, संजय नलवाया, कन्हैयालाल सोलंकी, नाथूलाल मालवीय, जगदीश धाकड़, साबू पटेल, प्रभुलाल धाकड़, गोपाल, रामलाल धाकड़, गुलशन धाकड़, सुनील धाकड़ सहित किसान उपस्थित थे।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 19:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */