मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश - News Summed Up

मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश


मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जताया आक्रोशखंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक को लेकर भाजपा में आक्रोश है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, विधायक राम डांगोरे और जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नाी को लेकर किए जा रहे विरोध का सिलसिला बना हुआ है। दोपहर में करीब 12ः30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल, अमर यादव, रोहित मिश्रा, कपिल अंजने, माधव झा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी एक राज्य के प्रधानमंत्री नहीं हैं, वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। पंजाब सरकार ने षड्यंत्र रचते हुए उनकी सुरक्षा में खिलवाड़ किया। इसके विरोध में मानव श्रृखंला बनाकर प्रदर्शन किया गया। पंधाना विधायक राम डांगोरे ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ जिस जगह सुरक्षा में चूक हुई है वहां से पाकिस्तान की सीमा पास में है। ऐसे में आतंकवादी उनके साथ किसी भी तरह की घटना कर सकते थे। पंजाब सरकार ने जानबूझकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 19:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */