Hindi NewsLocalDelhi ncrTwo Groups Clash In Trilokpuri Area, One Youth Killed And 13 InjuredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराजधानी में रंजिश: त्रिलोकपुरी इलाके में दो गुटों में बवाल, एक युवक की मौत और 13 लोग घायलनई दिल्ली 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजधानी के कई इलाकों में रंजिश के चलते संघर्षपुरानी रंजिश के चलते दो परिवार के बीच खूनी संघर्षत्रिलोकपुरी इलाके में बीती रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ, इस दौरान पथराव होने के साथ फायरिंग भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हुई तो वहीं नाबालिग समेत तेरह लोग घायल हो गए। इस केस में पुलिस ने एक गुट के मुख्य आरोपी समेत दो लोग अरेस्ट कर लिए हैं। उनकी पहचान मन्नान (35) और सलमान (30) के रूप में हुई। इनके पास देसी पिस्टल भी मिली है। घायलों में दो नाबालिग, कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पुरानी रंजिश वारदात की वजह बनी।शनिवार दिन में दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। जिसने रात के समय हिंसक रूप ले लिया। कर लिया। घटना की बाबत मयूर विहार थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया इस घटना में एक की मौत भी हो गई थी, जिसकी पहचान शाहिद के रूप में हुई। वह वह 30 ब्लॉक में रहता था। जबकि परिवार 27 ब्लॉक में। उसके माता-पिता के मकान के पास मन्नान की मीट की दुकान है। यहां मन्नान का भाई आसिफ व कारीगर बैठते हैं।कहासुनी में पथराव के बाद चलाई गोली, दो आरोपी गिरफ्तारशनिवार दिन में शाहिद के भाई मोहसिन से मन्नान के कर्मचारी काले की कहासुनी हो गई। मोहसिन ने काले को थप्पड़ मार दिया। मन्नान के भाई आसिफ ने विरोध किया। मोहसिन ने फोन हर भाई शाहिद को बुला लिया। शाहिद ने आसिफ को पीट दिया। उसकी बुलेट बाइक तोड़ दी। दोनों परिवारों के बीच दिन में ही तनाव हो गया। देर रात मन्नान अपने दोस्तों के साथ शाहिद के माता-पिता के घर के पास पहुंच गया। उसने वहा गाली-गलौज की। शाहिद को पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया।दोनों ओर से झगड़ा हो गया। पथराव हुआ। आरोप है मन्नान, जावेद और सलमान ने गोलियां चला दी। गोली शाहिद, उसके रिश्तेदार फैजान व कई लोगों को गोली के छर्रे लगे। पुलिस का कहना है शाहिद की ओर से भी गोली चली। घटना में शाहिद की मां, बहन, दो नाबालिग समेत कुल 13 लोग जख्मी हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात को मन्नान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। मन्नान पर सात मामले दर्ज हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं।सोनिया विहार में युवक की बेहरमी से हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शवनई दिल्ली | सोनिया विहार इलाके में एक युवक की लाश खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिली। उसकी पीट पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है।उसके बाएं हाथ पर भगवान शंकर और एसपीआर लिखे दो टैटू बने हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया शनिवार देर शाम को सोनिया विहार बेदी गैस एजेंसी के पास खाली प्लॉट में शव प डे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक ने खाकी रंग का एक पजामा पहना हुआ था। शव के आसपास खून बिखरा मिला। पुलिस को शक है किसी डंडे या भारी वस्तु से युवक पर हमला कर हत्या की गई।पटेल नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्तीनई दिल्ली |आपसी झगड़े में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात पटेल नगर इलाके में हुई। मामले में पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है। पुलिस के मुताबिक घायल का नाम रामचंद्र शाह (३२) है। वह पटेल नगर प्रेमनगर में परिवार के साथ रहता है।इसकी बिल्डिंग के ही एक कमरे में रहने वाले केशव और राजन का रामचंद्र शाह की साली से झगड़ा हो गया था। रामचंद्र के ससुर ने बीच में आकर झगड़ा खत्म करवा दिया। रात में रामचंद्र शाह अपने कमरे में सो रहा था। केशव और राजन ने दरवाजा खटखटा खुलवाया, जिसके बाद उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर मचा तो आरोपी फरार हो गये।
Source: Dainik Bhaskar December 28, 2020 00:01 UTC