कोविड-19: दिल्ली में कोराेना के 757 नए केस मिले, हरियाणा में पहली बार रिकवरी 97% पार - News Summed Up

कोविड-19: दिल्ली में कोराेना के 757 नए केस मिले, हरियाणा में पहली बार रिकवरी 97% पार


Hindi NewsLocalDelhi ncr757 New Cases Of Korena Found In Delhi, 97% Recovery In Haryana For The First TimeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोविड-19: दिल्ली में कोराेना के 757 नए केस मिले, हरियाणा में पहली बार रिकवरी 97% पारनई दिल्ली 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोदिल्ली में कोरोना का संक्रमण लगातार घट रहा है। रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 757 नए मामले सामने आए और 16 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 939 मरीज ठीक हुए। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 6,22,851 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 6,05,685 ठीक हो चुके है।कोरोना के कारण दिल्ली में अब तक 10,453 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में 6713 एक्टिव केस है। इनमें से होम आइसोलेशन में 3335 है। पिछले 24 घंटे में 75,210 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की गई। इनमें 40,742 लोगों की आरटी-पीसीआर और 34,468 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गई। अब तक 83,51,048 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। दिल्ली में अभी 4931 कंटेंनमेंट जोन है।हरियाणा में पहली बार रिकवरी 97% पारहरियाणा में लगातार 32 दिन से नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रहने से पहली बार रिकवरी दर 97% के पार पहुच गई है। पिछले 24 घंटे में 369 नए मरीज मिले। 620 मरीज ठीक हुए हैं। 8 लोगों की जान गई है। यमुनानगर, हिसार मे 2-2, फरीदाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अम्बाला में 1-1 मरीज की मौत हुई है।अब तक कुल 2,61,536 संक्रमितों में से 2,53,765 ठीक हो चुके हैं। 2880 की मौत हुई है। राहत की बात यह भी है कि अब सक्रिय मरीज 4891 (1.83%) रह गए हैं। 152 की हालत गंभीर है। 14 मरीज वेंटिलेटर व 138 ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर हैं।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 23:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */