कार्रवाई: युवक की हत्या कर भागा था लखनऊ, सूचना मिलने पर वहां की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार - News Summed Up

कार्रवाई: युवक की हत्या कर भागा था लखनऊ, सूचना मिलने पर वहां की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadThe Young Man Had Run Away After Killing Lucknow, Police Got Arrested After Receiving InformationAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकार्रवाई: युवक की हत्या कर भागा था लखनऊ, सूचना मिलने पर वहां की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तारफरीदाबाद 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोपाली चौकी क्षेत्र के मोहब्बताबाद क्रेशर जोन के जंगल में एक युवक की हत्या कर उसका साथी बस में बैठकर लखनऊ भाग निकला। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने यूपी रोडवेज के बस के बारे में जानकारी ली और लखनऊ पुलिस से संपर्क किया। लखनऊ पुलिस ने बस से हत्यारोपी को क्राइम ब्रांच की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारोपी को लेकर फरीदाबाद पहुंच गई है। हत्या से पहले दोनों का शराब पीकर झगड़ा हुआ था।जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी गीता पति रणजीत के साथ यहां मोहब्बताबाद क्रेशर जोन में रहती हैं। 26 दिसंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे किसी ने उनके पति रणजीत (30 ) की पहाड़ी एरिया में ले जाकर हत्या कर दी। डबुआ थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।घटना की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को दी गई। उसने आरोपी के दोस्त और रिश्तेदारों से पूछताछ की तो शक मोहब्बताबाद निवासी तनवीर पर गया। जब तनवीर के घर क्राइम ब्रांच की टीम गई तो पता चला कि वह बस से लखनऊ निकल चुका है।पुलिस ने यूपी रोडवेज से संपर्क कर बस की लोकेशन के बारे में मालूम किया तो पता चला कि बस आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चल रही है। इसके लिए लखनऊ के एसएचओ का नंबर हासिल कर टीम ने लखनऊ पारा एसएचओ से संपर्क किया। लखनऊ पारा एसएचओ को वारदात के बारे में बताया और उनसे आरोपी को गिरफ्तार करने का आग्रह किया।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 23:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */