विवाद: खटौली में वोटिंग के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक के सिर में लगे पांच टांके - News Summed Up

विवाद: खटौली में वोटिंग के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक के सिर में लगे पांच टांके


Hindi NewsLocalChandigarhPanchkulaTwo Parties Fight During Voting In Khatauli, Five Stitches In One HeadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविवाद: खटौली में वोटिंग के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक के सिर में लगे पांच टांकेपंचकूला 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकवार्ड नंबर 20 के खटौली गांव में सभी राजनैतिक पार्टियों की ओर से पूरा जोर मारा गया था। क्यों कि इस गांव का वोट बैंक बहुत ही ज्यादा है। कुछ समय पहले ही दो पक्षों का लडाई झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में यहां अतिरिक्ति पुलिस बल भी लगाया गया था। वोटिंग के दौरान यहां कांग्रेस और बीजेपी के वर्करों की आपस में बहस हो गई थी। दोनों में व्हील चेयर को लेकर आने के चलते बहस हुई है। जब एक पक्ष यहां राधा स्वामी सत्संग भवन से व्हील चेयर लेने के लिए जा रहा था, तो दूसरे से उनकी बहस हो गई। इस दौरान एक युवक निहाल के सिर पर लोहे का कडा लगा है। मारपीट करने वाले युवक कांग्रेस पार्टी से संबधित है, जबकि जिस युवक को चोट लगी है। वो बीजेपी से संबंधित है। घायल निहाल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। वहीं सेक्टर 27 के पास भी दो पक्षों में जमकर बहस बाजी हुई है। जबकि शुक्रवार की रात को चुनाव लड रहे दो कैडीडेट्स के समर्थकों में बहसबाजी हो गई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर मामले को सुलझाया था।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 23:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */