युवी ने खुद बताया ये बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले 'युवराज सिंह' - News Summed Up

युवी ने खुद बताया ये बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले 'युवराज सिंह'


नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अब टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कभी नहीं दिखेंगे। युवी ने टीम इंडिया के लिए जो किया उसे शायद ही भारतीय क्रिकेट फैंस कभी भुला पाएंगे। अपने क्रिकेट करियर में युवी ने भारतवर्ष को जो खुशियां दी हैं अब वो इतिहास जरूर बन गई हैं, लेकिन युवी हर दिल अजीज हमेशा ही बने रहेंगे। युवी अपने रिटायरमेंट के एलान के वक्त दुखी जरूर थे क्योंकि उन्हें काफी लंबे वक्त से मौका नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले आइपीएल के वक्त ही सोच लिया था कि एक वर्ष के बाद वो अपने क्रिकेट करियर पर फैसला ले लेंगे और यही किया भी।युवी के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया। सच तो ये है कि टीम इंडिया को युवी जैसा बल्लेबाज अब तक कोई नहीं मिल पाया है। वैसे युवी ने अपने रिटारयमेंट के एलान के वक्त ये बता दिया कि टीम इंडिया का अगला युवराज सिंह कौन होगा। यानी भारतीय टीम के लिए नंबर चार पर कौन सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हो सकता है उन्होंने इस पहेली को सुलझा दिया है। युवी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर रहे थे उस वक्त उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया का अगला युवराज सिंह कौन होगा तो इस पर उन्होंने कहा कि वैसे तो बहुत बल्लेबाज हैं, लेकिन जिसमें मुझे मेरी झलक दिखती है या सच कहूं तो वो मुझसे भी अच्छा खेलते हैं वो रिषभ पंत हैं। रिषभ ने टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं और ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के खिलाफ खुद को साबित किया है। जब वो छक्का लगाते हैं तब मुझे अपनी याद आ जाती है। मुझे लगता है कि उनमें काफी दम-खम है और वो भारतीय क्रिकेट के अगले स्टार हैं।युवी के इस भावुक पल में उनके साथ उनकी पत्नी हेजल कीज और उनकी मां शबनम सिंह भी मौजूद थीं। क्रिकेट को अलविदा कहते वक्त वो काफी इमोशनल हो गए थे और अपने सभी क्रिकेट फैंस व साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद अदा किया।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 15:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */