मुझे मालूम है कि इसके अर्थ निकाले जा रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात थी। प्रधानमंत्री को मैं मिलकर शुभकामना देना चाहता था। समय मांगा था और सोमवार का वक्त मिला। गृहमंत्री अमित शाह से भी वक्त मांगा था तो उनसे भी मुलाकात हो गई। इसका कोई संदर्भ न निकालें।- लेकिन क्या पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई? मैं ने वर्तमान हालात के बारे मे ब्रीफ दिया। जो स्थिति है उसके बारे में जानकारी दी।- क्या आपकी ओर से औपचारिक तौर पर कोई रिपोर्ट दी गई है? मासिक रूप से केंद्र को रिपोर्ट दी जाती है।- लेकिन क्या आपको लगता है राज्य की स्थिति खराब हो गई है और कदम उठाए जाने चाहिए? चुनाव के बाद जिस तरह हिंसा बढ़ी है वह ठीक नहीं है। लोगों के जान माल की हानि हो रही है। समाज के लिए यह ठीक नहीं है। चुनाव के वक्त में भाषा की मर्यादा टूटी जो राजनीति के लिए उचित नहीं है।- क्या राज्य राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है? यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।- जो माहौल है उसमें आपकी ओर से कोई कदम उठाया जा रहा है?
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 15:01 UTC