उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि पिछली जम्मू-कश्मीर सरकार में उसके मंत्रियों ने कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में भाग क्यों लिया था? ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष ने कहा, 'भाजपा को यह बताना चाहिए कि उसके मंत्री आरोपियों के समर्थन में क्यों आए थे?' Kathua Verdict: कठुआ में आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में सजा का ऐलान, तीन दोषियों को उम्रकैदउन्होंने दावा किया कि भाजपा (तत्कालीन BJP-PDP गठबंधन में) से जुड़े मंत्रियों ने आरोपियों के समर्थन में एक रैली में भाग लिया था. उन्होंने कठुआ मामले में फैसले को लेकर सवालों के जवाब देते हुए कहा, 'आरोपी चाहे किसी भी धर्म का हो, उसे न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिये.' वहीं, हेड कांस्टेबल तिलकराज, असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर आनंद दत्ता और एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सुरेंद्र वर्मा को 5-5 साल की कैद और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.
Source: NDTV June 10, 2019 15:00 UTC