Hindi NewsLocalRajasthanPaliDusty Storm Lasted Late In The Evening, It Rained At Nine O'clock In The Night, The Weather Was Coldमौसम हुआ सुहाना: देर शाम चली धूंल भरी आंधी, रात नौ बजे हुई बरसात, मौसम में घूली ठंडकपाली। 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकहाइवे के किनारे बनी झोपडियों में रहने वालों के लिए मुशिबत बनकर आई आंधी-बरसात।शहर में शनिवार शाम को आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज धूंल भरी हवा चलनी शुरू हो गई। हाइवे किनारे ढाबों के बाहर रखी कुर्सियां टेबल उड़ने लगे। तो कई टीन सेड उड़ गए। हाइवे किनारे झोपडियां बनाकर रहने वाले लोगों को भी खासी परेशानी हुई। तेज हवा के कारण शहर में बरसात तो नहीं हुई लेकिन मौसत सुहान हो गया। जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। रात नौ बजकर आठ मिनट पर बरसात शुरू हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।ज्ञात रहे कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही हैं। शनिवार शाम को मौसम शाम को धूल भरी आंधी चलने के बाद रात करीब नौ बजे बरसात हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान जिले में 40 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा।हाइवे किनारे एक खेत में झोपड़ी में रहने वालों के लिए आफत बनकर आई आंधी।रात नौ बजे हुई बरसात शुरू।
Source: Dainik Bhaskar June 05, 2021 15:56 UTC