मुंबई / भारी बारिश से उड़ानों में 30 मिनट की देरी, निरुपम बोले- 2005 में भी आज के दिन बारिश ने ऐसा कहर ढाया था - News Summed Up

मुंबई / भारी बारिश से उड़ानों में 30 मिनट की देरी, निरुपम बोले- 2005 में भी आज के दिन बारिश ने ऐसा कहर ढाया था


26 जुलाई 2005 को मुंबई में भारी बारिश से 400 से ज्यादा लोग मारे गए थेमुंबई पुलिस ने लोगों से कहा- जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं, समुद्र से दूरी बनाए रखेंDainik Bhaskar Jul 26, 2019, 09:55 PM ISTमुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। खराब मौसम के कारण यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई में लगातार दो घंटे से हो रही बारिश के कारण उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हुई।कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर लोगों से जल्द से जल्द घर पहुंचने की अपील की।आज 26 जुलाई है।2005 में आज ही के दिन मुंबई में बारिश ने कहर ढा दिया था।कुछ ऐसी ही खौफनाक बारिश आज हो रही है।प्रिय मुंबईकर,जहाँ कहीं भी हैं,जल्द-से-जल्द घर पहुँच जाएँ।जोखिम न लें।#MumbaiRains https://t.co/qUcQpkqpxA — Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) July 26, 2019एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- विजिबिलिटी कम होने से अब तक नौ विमानों को डायवर्ट किया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि शहर में रातभर रुक-रुककर बारिश होने की उम्मीद है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें।पालघर में रेड अलर्ट जारीमौसम विभाग के मुताबिक- पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।पूरी मुंबई पानी में डूब गई थी26 जुलाई 2005 को हुई बारिश में मुंबई में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अद्यौगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2019 16:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */