मिशन चंद्रयान-2 के बाद अंतरिक्ष में भारत की नजर शुक्र और सूरज तक - News Summed Up

मिशन चंद्रयान-2 के बाद अंतरिक्ष में भारत की नजर शुक्र और सूरज तक


On the eve of 75th Independence anniversary of India in 2022 @isro has resolved to send its first human Mission int… https://t.co/2JTN5yp5qz — PIB India (@PIB_India) 156041759300015 जुलाई को लॉन्च होनेवाले मिशन चंद्रयान-2 के साथ ही भारत की नजर अब वीनस (शुक्र) और सूर्य तक है। मिशन चंद्रयान-2 की तैयारियों के बारे में सरकार और इसरो की ओर से संयुक्त जानकारी दी गई। भारत के महत्वाकांक्षी स्पेस प्रॉजेक्ट के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वक्त में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई सिद्धि प्राप्त की है। इसरो चेयरमैन ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने सूर्य, वीनस जैसे ग्रहों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।चंद्रयान-2 के बारे में इसरो चेयरमैन डॉक्टर के. सिवन ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 2 बजे मिशन लॉन्च होगा। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया, '15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ एक रोवर भी होगा। यह मिशन चंद्रयान-1 का ही विस्तारित रूप है।'इसरो के चेयरमैन डॉक्टर सिवन ने कहा, 'इसरो की नजर अब सूरज तक है। इसरो इसके लिए एक मिशन ला रहा है। इस मिशन में सूरज के लिबरेशन पॉइंट 1 पर एक सैटलाइट भेजने की योजना है।' भारत की अंतरिक्ष में भविष्य की योजनाओं पर डॉक्टर सिवन ने कहा कि भारत की नजर अंतरिक्ष ताकत बनने पर भी है।भविष्य की योजनाओं पर इसरो चेयरमैन ने कहा, ' मिशन गगनयान दिसंबर 2021 तक पूरा होगा। इस मिशन में इसरो पहली बार भारत में बने रॉकेट को स्पेस में भेजेगा। इसकी बेसिक ट्रेनिंग भारत में होगी, लेकिन अडवांस ट्रेनिंग विदेश में होगी। इस मिशन का बजट 10,000 करोड़ तक का है। भविष्य में हमारी योजना मिशन वीनस 2023 के लिए है। पिछले कुछ वक्त में ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या वैश्विक स्तर पर विकराल हुई है। इसरो ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए भी खास मिशन पर काम कर रहा है।'


Source: Navbharat Times June 13, 2019 09:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...