बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने रविवार को खुलासा किया कि समाजवादी पार्टी के साथ उनके गठबंधन ने कांग्रेस (Congress) के लिए अमेठी और रायबरेली सीट क्यों छोड़ दी. मायावती (Mayawati) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'हमने देश में, जनहित में खासकर भाजपा-आरएसएसवादी ताकतों को कमजोर करने के लिए यूपी में अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी. ताकि इसके दोनों सर्वोच्च नेता इन्हीं सीटों से फिर से चुनाव लड़ें और इन दोनों सीटों में ही उलझ कर ना रह जाएं. इसे खास ध्यान में रखकर ही, हमारे गठबंधन ने दोनों सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थीं. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे गठबंधन का एक एक वोट हर हालत में दोनों कांग्रेस नेता को मिलने वाले हैं.'
Source: NDTV May 05, 2019 05:48 UTC