इजरायल ने शनिवार को फिलिस्तीन के गाजा पट्टी में हमास और इस्लामिक जिहाद संगठनों के करीब 70 सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इजराइली मीडिया की रिपोटरें के अनुसार, गाजा पट्टी में आईडीएफ हमलों के दौरान, एक 14 महीने की फिलीस्तीनी बच्ची की मौत हो गई. इसके अलावा, इस्लामिक जिहाद के अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें सैन्य परिसर और शरणार्थी शिविर शामिल थे. आईडीएफ के अनुसार, गाजा शहर में हमास के पांच सैन्य परिसरों पर भी हमला किया गया, जिनका इस्तेमाल प्रशिक्षण देने और हथियार निर्माण के लिए किया जाता था. उत्तरी गाजा पट्टी के बीट लाहिया शहर में दोनों संगठनों के एक संयुक्त परिसर पर भी हमला किया गया.
Source: NDTV May 05, 2019 05:37 UTC