Lok Sabha election 2019 Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज सागर और ग्वालियर में करेंगे जनसभाएं - News Summed Up

Lok Sabha election 2019 Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज सागर और ग्वालियर में करेंगे जनसभाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, वे यहां भाजपा (BJP) के उम्मीदवारों के समर्थन में सागर और ग्वालियर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर डेढ़ बजे सागर और साढ़े चार बजे ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी तरह भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गुना व देवास, नितिन गडकरी उज्जैन व भोपाल के कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) रविवार को पांच रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं शाम 4.30 बजे पंजाबा के पठानकोट में और शाम 6.30 बजे चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे.


Source: NDTV May 05, 2019 05:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */