Dainik Bhaskar May 05, 2019, 12:34 PM ISTभाजपा और आरएसएस को कमजोर करने के लिए लिया था फैसलादोनों सीटें इसलिए छोड़ी ताकि कांग्रेस के दोनों नेता इसी में उलझे न रहेंलखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उन्होंने रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी इसलिए नहीं उतारा था ताकि आरएसएस और भाजपावादी ताकतों को कमजोर किया जा सके। मायावती ने साफतौर पर कहा कि हम नहीं चाहते थे कि कांग्रेस के दोनों बड़े नेता इन दाेनों सीटों में उलझकर रह जाएं और इसका फायदा भाजपा उठा ले।मायावती ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे गठबंधन का एक-एक वोट हर हालत में कांग्रेस के नेताओं को ही मिलने वाला है।इससे पहले हालांकि प्रिंयका गांधी के कमजोर प्रत्याशी वाले बयान पर मायावती और अखिलेश ने भी निशाना साधा था। प्रियंका ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्होंने उप्र में कई जगह पर कमजोर प्रत्याशी खड़े किए हैं ताकि वे भाजपा का वोट काट सकें। इस पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा था कि कोई भी पार्टी ऐसा नहीं करती है। कांग्रेस को पता चल गया है कि जनता उसका समर्थन नहीं कर रही है इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 05:37 UTC