संवाददाता, मुंबई। कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका द ऑफ़ झांसी के निर्माता कमल जैन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो मस्तिष्क से सम्बंधित विकार से पीड़ित हैं।अस्पताल के डॉक्टर राम नारायण ने बताया कि कमल जैन को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी मस्तिष्क का विकार हो गया है। जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर डॉ राम ने यह भी बताया कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, वह वेंटिलेटर पर है और उनकी परिस्थिति गंभीर है। गौरतलब है कि कमल जैन कंगना रनौत अभिनीत फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के निर्माता है। यह फिल्म करीब सवा सौ करोड़ की लागत से बनी है। कमल जैन की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया है जिसमें कहा गया कि वो जल्द ही ठीक हो होंगे।बता दें कि इस फिल्म को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में देखा हैं। फिल्म की कहानी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की कहानी बयां करने की कोशिश कर रही है। फिल्म का निर्माण कमल जैन और जी स्टूडियो ने किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन कंगना और कृष ने ही किया है। कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को लेकर विवाद हो रहे हैं। करणी सेना ने फिल्म पद्मावत की तरह ही इसका विरोध शुरू किया है। इस बारे में कंगना ने साफ़-साफ़ कहा है कि अगर वह मुझे या मेरी फिल्म को परेशान करेंगे, तो मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगी।यह भी पढ़ें: कपिल के शो में नवाज़ का ख़ुलासा, कभी धनिया बेचते थे , बेटिकट ट्रेन यात्रा कीPosted By: Manoj Khadilkar
Source: Dainik Jagran January 20, 2019 11:48 UTC