ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने अब उठाया ये कदम - News Summed Up

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने अब उठाया ये कदम


भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने बीते सप्ताह कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम शेयर करने को लेकर हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया.न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी व संजीव खन्ना की अवकाशकालीन पीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दी है.शर्मा के वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की.उन्होंने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की हड़ताल के कारण 25 अप्रैल से कानूनी कामकाज रुका हुआ है और कोई अन्य कानूनी साधन न होने के कारण उनके पास सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था. यह भी पढ़ें- अमित शाह की ममता बनर्जी को चेतावनी: मैं जय श्री राम बोलता हूं, हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कीजिएभाजपा नेता पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में हुए मेटगाला की तस्वीर पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है. भाजपा नेता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी लड़ाई चल रही है. शर्मा के परिवार ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. वीडियो- पश्चिम बंगाल में मीम पोस्‍ट करने पर बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता गिरफ्तार


Source: NDTV May 14, 2019 01:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */