भोपाल / स्वरा भास्कर ने कहा- भाजपा ने एक आतंकी को टिकट दिया, जिस पर देश विरोधी होने के आरोप - News Summed Up

भोपाल / स्वरा भास्कर ने कहा- भाजपा ने एक आतंकी को टिकट दिया, जिस पर देश विरोधी होने के आरोप


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 06:03 PM ISTबोलीं- हिंदुत्व नफरत फैलाने वाली हिंसक विचारधारायुवाओं के संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं थीं स्वरा भास्कर ने दिग्विजय सिंह का समर्थन कियाभोपाल. फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोमवार को युवाओं से संवाद करने भोपाल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यहां एक आतंक के आरोपी को प्रत्याशी बनाया गया, जो कि बेहद शर्मनाक है। ये कोई पाॅकेटमारी का आरोप नहीं है, ये भारत के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है और बेहद गंभीर किस्म का आरोप है।दूसरी ओर, दिग्विजय सिंह जैसे सम्मानित और सफल नेता हैं। जो दस साल तक मुख्यमंत्री थे। कोई भी देशभक्त दिग्विजय सिंह को ही वोट देगा। हिंदू धर्म और हिंदुत्व में बहुत फर्क है। हिंदुत्व नफरत फैलाने वाली हिंसक विचारधारा, कोई भी सच्चा हिंदू इसे न तो पसंद करेगा और न ही अपनाएगा।भोपाल में प्रेस से बातचीत में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा- "स्वरा ने कहा की प्रज्ञा ठाकुर हिंदू है और उन पर आतंकवाद का आरोप लगा है, इसलिए वह उन्हें हिन्दू आतंकवाद की आरोपी मानती हैं।दिग्विजय सिंह को बताया बेहतर प्रत्याशीस्वरा भास्‍कर ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जमकर तंज कसा। स्वरा ने कहा- 'साध्वी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया, यह शर्मनाक बात है। वहीं, फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कांग्रेस का खुले स्वर में समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो उन्होंने पढ़ा है और इस मेनिफेस्टो से वह सहमत हैं। स्वरा का मानना है की इस मेनिफेस्टो का विजन देश के हर वर्ग के लिए है।राहुल अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगेस्वरा भास्कर ने कांग्रेस का खुले स्वर में समर्थन किया। कांग्रेस मेनिफेस्टो में देश के हर वर्ग के लिए विजन है। मोदी और राहुल गांधी में कौन प्रधानमंत्री बनने योग्य है, इस सवाल पर स्वरा ने कहा, राहुल संविधान, एकता, रोजगार,किसान की बात कर रहे हैं। अगर वो प्रधानमंत्री बनते हैं और यही बात करते है तो वो अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे।कौन हैं स्वरा भास्करजेएनयू में पढ़ीं स्वरा भास्कर बॉलीवुड अदाकारा हैं। तनु वेड्स मनु सीरीज और हाल में आई वीरे दी वेडिंग फिल्म में दिए गए बोल्ड सीन के कारण चर्चा में थीं। परंतु भाजपा सरकार के विरोध में दिए गए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा भास्कर बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार करने भी बिहार गई थीं।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 11:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */