अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म का ऐलान डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्टर रिलीज करते हुए किया था. इस पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म 'भूत' (Bhoot) 15 नवंबर को रिलीज होगी. टाइटल के अनुरोध के लिए करण जौहर राम गोपाल वर्मा से मिलने गए और भूत टाइटल के लिए अनुरोध किया. करण जौहर बताते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने बिना पलक झपकाए ही टाइटल के लिए हां कह दिया. धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' को गुजरात की कुछ लोकेशन पर शूट किया जाएगा.
Source: NDTV June 10, 2019 10:07 UTC