शर्मिष्ठा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी हैं, वे दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैंदैनिक भास्कर से खास बातचीत में शर्मिष्ठा ने कहा- 2012 में दिल्ली में 706 दुष्कर्म हुए, 2019 में इनकी संख्या 1947 हो गई, इसके लिए आप और भाजपा जिम्मेदारअक्षय बाजपेयी Jan 27, 2020, 01:53 PM IST Jan 27, 2020, 01:53 PM ISTनई दिल्ली. कई राज्यों में पार्टी ने सीएम फेस दिया और जीत हासिल की। यहां ऐसा क्यों नहीं? कांग्रेस मानती है कि देश में किसी भी नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है। सीएए-एनआरसी असंवैधानिक हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की है। भाजपा शाहीन बाग को चुनावी मुद्दा बना रही है। यह दर्शाता है कि उनके पास काम का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है। वो शाहीन बाग को मुद्दा बनाकर दिल्ली चुनाव को पोलराइज करने की कोशिश कर रही है।भाजपा का आरोप है कि शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे आप और कांग्रेस का हाथ है। इससे दिल्ली को खतरा है? ये भाजपा और उसके नेताओं की सोच है। वे देश की जनता को मूर्ख, नासमझ और अनपढ़ समझते हैं। लेकिन, इस देश के लोग जागरुक हैं। सीएए का पूरे देश में विरोध हो रहा है। दिल्ली में सिर्फ शाहीन बाग पर बात की जा रही है। धुव्रीकरण करके फायदा उठाने की कोशिश हो रही है।दिल्ली में महिलाएं अब भी असुरक्षित हैं? केजरीवाल फ्री लेकिन जहरीला पानी दे रहे हैं। फ्री बिजली को जो फायदा है वो मकान मालिक को मिल रहा है किराएदारों को नहीं। किराएदारों को तो प्रति यूनिट पैसा देना पड़ रहा है। ये फायदा कुछ लोगों तक ही पहुंच रहा है। किराए वालों की बड़ी संख्या है। वो भी समझते हैं कि ये सिर्फ वोट बैंक पॉलिसी है। इस स्कीम का सेंक्शन सिर्फ 31 मार्च तक है। इलेक्शन के बाद फ्री बिजली और फ्री पानी की योजनाएं खत्म।बीजेपी और आप सघन प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस क्यों इस मामले में पीछे नजर आती है।ऐसा नहीं है। हमारे वरिष्ठ नेता मैदान में हैं। हमारा कैंडिडेट सिलेक्शन नए और पुराने का कॉम्बिनेशन है। सभी अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 01:41 UTC