Weather Update: फिर लुढ़का तापमान, उत्तर भारत के कई हिस्से सर्दी की चपेट में - News Summed Up

Weather Update: फिर लुढ़का तापमान, उत्तर भारत के कई हिस्से सर्दी की चपेट में


खास बातें उत्तर भारत के हिस्सों में रविवार को भी सर्दी का कहर जारी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही हिमपात हो सकता है कश्मीर में तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलीउत्तर भारत के हिस्सों में रविवार को भी सर्दी का कहर जारी रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कश्मीर घाटी के निवासियों को तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी के कारण शीत लहर की स्थिति से राहत मिली. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा और 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. गुजरात में कच्छ जिले के नलिया में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गांधीनगर में 11 डिग्री, केशोद में 11.6 डिग्री सेल्सियस, डीसा में 11.4 डिग्री और अहमदाबाद में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


Source: NDTV January 27, 2020 01:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */