चिदंबरम ने साधा निशाना कहा कि महात्मा गांधी का तिरस्कार करने वाले ही शाहीन बाग से मुक्ति चाहेंगे कहा, 'गृह मंत्री ने 'शाहीन बाग से मुक्ति पाने' के नाम पर वोट मांगाकांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA Protest) के खिलाफ प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के एक कथित बयान को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gnadhi) का तिरस्कार करने वाले ही 'शाहीन बाग से मुक्ति' चाहेंगे. पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'गृह मंत्री ने 'शाहीन बाग से मुक्ति पाने' के नाम पर वोट मांगा. जो लोग गांधी का तिरस्कार करते हैं वही शाहीन बाग से मुक्ति पाना चाहेंगे.' शाहीन बाग से मुक्ति पाने का मतलब अहिंसा और सत्याग्रह से मुक्ति पाना है.'
Source: NDTV January 27, 2020 01:30 UTC