Hindi NewsUtilityAadhaar ; Bank Account ; Aadhar ; Banking ; Bank ; There Are Many Benefits Of Being Linked To The Bank Account Basis, You Can Check Online Whether Your Account Is Linked Or Not. बैंकिंग: बैंक अकाउंट के आधार से लिंक होने के हैं कई फायदे, ऑनलाइन चेक कर सकते हैं आपका खाता लिंक है या नहींनई दिल्ली 17 दिन पहलेकॉपी लिंकपेंशन और LPG सब्सिडी जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए बैंक खाते का आधार नंबर से लिंक होना जरूरी हैयूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैंइसके लिए आपको कोई फीस भी नहीं देनी होती हैपेंशन और LPG सब्सिडी जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए बैंक खाते का आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। कई लोगों को पता ही नहीं है कि उनका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं? अगर आपको भी पता नहीं है कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं तो आप घर बैठे ही इसका पता कर सकते हैं। हम आपको इसकी प्रोसेस बता रहे हैं।ये है प्रोसेस? सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।इसके बाद ‘Aadhaar Services’ वाले सेक्शन पर क्लिक कर ‘Check Aadhaar & Bank Account Linking Status’ पर जाएं।जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुलेगा. यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा।पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें। उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।ऐसे में आपको ओटीपी उसमें डालना होगा और फिर लॉगिन करना होगा।अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा- “Congratulations!
Source: Dainik Bhaskar August 18, 2020 06:54 UTC