Death Valley: 54.4 डिग्री पर उबल रही डेथ वैली, जानिए दुनिया की सबसे गर्म जगह क्‍यों है ऐसी - News Summed Up

Death Valley: 54.4 डिग्री पर उबल रही डेथ वैली, जानिए दुनिया की सबसे गर्म जगह क्‍यों है ऐसी


कहां और कैसी है ये 'मौत की घाटी'? कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्‍तान में यह घाटी है। यह घाटी लंबी मगर संकरी है मगर ऊंचे पहाड़ों से घिरी है। रात में भी यहां का तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रहता है। समुद्रतल से 190 फीट नीचे स्थित इसे घाटी को लंबे समय से 'डेथ वैली' बुलाया जाता रहा है। ये इलाका ऐसा है जहां इंसान का ज्‍यादा देर रह पाना नामुमकिन है। यहां नॉर्मल टेम्‍प्रेचर भी 50 डिग्री से ऊपर रहता है।इतनी गर्म क्‍यों है डेथ वैली? डेथ वैली के इतना ज्‍यादा गर्म होने की बहुत सारी वजहें हैं। यहां बारिश बहुत कम होती है, सर्दी ना के बराबर पड़ती है। प्रशांत महासागर से उठी हवा जबतक यहां पहुंचती है, उसकी सारी नमी सोख ली जा चुकी होती है, इसलिए यहां सिर्फ गर्म हवाएं ही पहुंचती हैं। घाटी का सरफेस ऐसा है जो सूरज की रोशनी में धधक उठता है। समुद्रतल से ज्‍यादा नीचे जाने पर हवा कम्‍प्रेस होकर गर्म हो जाती है और यह घाटी अच्‍छी-खासी नीचे है, वह भी गर्मी में एक अहम फैक्‍टर है।जमीन पर क‍ितना रहता है तापमान? यहां जमीन पर तापमान और ज्‍यादा रहता है। 15 जुलाई 1972 को यहां की जमीन का तापमान 89 डिग्री सेल्सियस पाया गया था यानी पानी उबलने के तापमान से सिर्फ 11 डिग्री कम। साल 1913 में यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर उसे एक्‍सपर्ट्स भरोसे लायक नहीं मानते।


Source: Navbharat Times August 18, 2020 06:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */