बुधवार को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें क्या है आज का भाव - News Summed Up

बुधवार को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें क्या है आज का भाव


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आज 3 जुलाई को देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे देश के नागरिकों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। अगर आप बुधवार को पेट्रोल-डीजल खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले यहां जानें कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव क्या है।ये भी पढ़ें: बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशनइंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 70.51 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 64.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई की बात की जाए तो यहां बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 76.15 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 67.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 73.19 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 67.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 72.75 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 66.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ये भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 2018-19 में आई कमी: निर्मला सीतारमणदिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। गुरुग्राम की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 70.88 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 70.35 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।Posted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */