बिहार / नीतीश ने कहा- प्रशांत हमारे साथ रहकर परफेक्ट हो जाएंगे, मन में भ्रम हो तो अलग बात - News Summed Up

बिहार / नीतीश ने कहा- प्रशांत हमारे साथ रहकर परफेक्ट हो जाएंगे, मन में भ्रम हो तो अलग बात


पटना (बिहार). जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार को कहा, "प्रशांत का राजनीतिक जीवन अभी-अभी शुरू हुआ है। अगर वे हमारे साथ रहेंगे तो परफेक्ट बन जाएंगे। पीके पहले चुनावी रणनीतिकार थे, लेकिन अब वे राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। प्रशांत ने 2015 में हमारे लिए काम किया था। लेकिन, अब उनकी भूमिका बदल गई है। इसे लेकर उनके मन में कोई भ्रम है, तब तो यह अलग विषय है।"नीतीश ने कहा कि अगर प्रशांत को कोई दिक्कत है तो उनको समझना चाहिए। वैसे तो वे बतौर चुनावी रणनीतिकार अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से बात करते रहे हैं। लेकिन, अब वे हमारी पार्टी का हिस्सा हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।नीतीश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जदयू ने उनको पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। प्रशांत और हमारे बीच में अच्छे रिश्ते हैं। वे हमेशा मेरा सम्मान करते हैं। मैं उन पर बहुत अधिक भरोसा करता हूं, लेकिन कुछ मुद्दों पर हम आमने-सामने भी होते हैं।प्रशांत किशोर को पिछले साल अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे 16 सिंतबर को जदयू में शामिल हुए थे। तभी से ऐसा कहा जा रहा था कि वे पार्टी से जुड़े फैसलों में नीतीश के बाद नंबर दो पर हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */