बिहार में बूथ कैप्चरिंग का मामला, चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 20 कर्मियों को किया निलंबित - News Summed Up

बिहार में बूथ कैप्चरिंग का मामला, चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 20 कर्मियों को किया निलंबित


लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election) में चौथे चरण के मतदान के दौरान मुंगेर लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों 339 और 340 पर हुए कथित बूथ कैप्चरिंग मामले में चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात 20 कर्मियों को निलंबित कर दिया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रो के सभी 20 कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि निलंबन के बाद इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी और साथ ही आपराधिक मुदकमे भी चलेंगे. इन्हीं के समर्थकों पर मतदान केंद्रों में धांधली करने और पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में मुंगेर सहित पांच सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.


Source: NDTV May 06, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */