Hindi NewsLocalBiharMonsoon Active Till August 14, Rain More And Less In Bihar; Bihar Weather Latest Newsबिहार के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 14 अगस्त तक सक्रिय मानसून से बारिश कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश, पटना में छाए रहेंगे बादलपटना 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिहार में मानसून के 14 अगस्त तक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि 14 जिलों में इसका आंशिक प्रभाव बताया गया है।मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में 11 से 14 अगस्त तक वाइडस्प्रे रेन फॉल की संभावना जताई है। इसमें कहीं तेज हवाएं तो कहीं तेज बारिश होती है। ऐसे माहरैल में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है।ऐसे बदल रहा है मौसम का सिस्टममौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश तक गुजर रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से होते हुए झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई वाले क्षेत्र तक एक साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बना हुआ है। इसी कड़ी में नमी भी बंगाल की खाड़ी से बिहार में प्रवेश कर रही है।तेज हवा के साथ बारिश का अनुमानमौसम विभाग ने मौसम के एक्टिव हो रहे सिस्टम और अन्य मौसमी कारणों के प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्से में 9 से 40 एमएम तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 25 से 32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। बारिश के सक्रिय सिस्टम की वजह से वाइडस्प्रैड रेन फॉल का असर भी 11 से 14 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में दिखाई देगा। इस प्रभाव से कहीं तेज हवा, तो कही पर तेज बारिश होगी।14 अगस्त तक मानसून एक्टिवमौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में 14 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान पटना, वैशाली, भागलपुर, सारण, पूर्वी-पश्चिम चंपारण सहित 26 जिलों में रुक-रुक के चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मानसून की तीव्र सक्रियता की वजह से मौसम विभाग ने 26 जिलों में वाइडस्पैड रेन फॉल अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत अधिकांश हिस्से में गरज, वज्रपात, तेज हवा के साथ 9 से 40 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है।वहीं गया, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर सहित 12 जिलों में हल्की बारिश होने के साथ ही आसमान पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया सहित 9 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत 40 एमएम तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रहा छुटकारामौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तामपान 27 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक बारिश होगी।पटना, वैशाली, भागलपुर सहित 26 जिलों में 4 दिनों तक वाइडस्प्रैड रेन फॉल के असर के कारण ऐसा होगा जबकि 12 जिलों में आसमान पर बादल भी इसी कारण से छाया रहेगा। लेकिन सीतामढ़ी. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित 9 जिले में मानसून के एक्टिव होने से भारी बारिश हो सकती है।
Source: Dainik Bhaskar August 11, 2021 03:56 UTC